फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Mon, 03 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 03 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
काजू गांव के एक युवक की सोमवार की सुबह संदिग्धदशा में मौत हो गई। घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। चर्चा है कि रात हुए पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मौत की खबर पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से घर-परिवार में कोहराम मचा है। चरवा थाना क्षेत्र के काजू का मल्हू (30) पुत्र सत्य नारायण किसान है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का लती थी। इसे लेकर उसकी आए दिन पत्नी से कहासुनी होती रहती थी। गांववालों की मानें तो रविवार की रात भी वह नशे में धुत होकर घर आया था।
विज्ञापन


 इसके कारण देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहा। सोमवार की सुबह मल्हू की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। सुबह सोकर उठी पत्नी ने जब शव फंदे से लटकता देखा, तो उसकी चीखें निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रामीण भी आ गया। मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि रात हुए पत्नाी के झगड़े से क्षुब्ध होकर ही युवक ने खुदकुशी की है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। मृतक की मौत से पत्नी मनोरमा देवी और दोनों बच्चों की रो-रोकर हालत खराब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed