{"_id":"e3e3a39bf044f705464f4a04db83e438","slug":"crime-news-hindi-news-1171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा एजेंट के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा के नाम पर कलेक्ट्रेट कर्मी की रकम डकारना इलाहाबाद के एक बीमा एजेंट को महंगा पड़ा। भुक्तभोगी कर्मी की शिकायत पर शनिवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उधर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एजेंट घर छोड़कर फरार है।
इलाहाबाद जिले के रम्मन का पुरवा मोहल्ला निवासी वीरेन्द्र कुमार कौशाम्बी में कलेक्ट्रेट कर्मी है। बताया कि वर्ष 2006 में उसने इलाहाबाद के एक बीमा एजेंट से एलआईसी में जीवन बीमा कराया था। आरोप है कि एजेंट ने बीमा की जमा किश्तो से 30 हजार 8 सौ रुपया गबन कर लिया। जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी के साथ बीमा कंपनी के अफसरों से की।
अफसरों के हस्ताक्षेप पर शनिवार को मंझनपुर पुलिस ने भुक्तभोगी कलेक्ट्रेट कर्मी की तहरीर पर अभिकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाल रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।