फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ में फंसे पड़ोसी

Fri, 05 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 05 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
जमीन के विवाद में घर में हमला, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में हिनौता गांव के 6 लोग फंस गए हैं। बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर महेवाघाट थाने में इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हमला, मारपीट, तोड़फोड़ की यह घटना 2014 की है।

महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी जमरेही पुत्र जसवंत ने बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 15 दिसंबर 2014 की शाम पड़ोसी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया था। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने घर में घुसकर तोड़-फोड़ की थी। विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। गांववालों के दौड़ने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। इस घटना की नामजद तहरीर दूसरे दिन सुबह महेवाघाट थाने में दी गई थी। पर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की, तो पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने महेवाघाट थाने की पुलिस को घटना की जांच और एफआईआर का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महादेव, तुलसी प्रसाद, सुनील कुमार, फूलचंद्र समेत 6 लोगों के खिलाफ हमला, मारपीट, तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने से हमलावरों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed