{"_id":"5aaf4bbb15369c10034d9040538b0788","slug":"crime-news-hindi-news-1131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरामुफ्ती में रोडवेज बस चालक को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरामुफ्ती में रोडवेज बस चालक को दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक में टक्कर लगने से भड़के पुरामुफ्ती बाजार के लोगों ने रोडवेज बस चालक को दबोचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सरेराह चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर चालक की जान बची। पिटाई से जख्मी चालक को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सफदरगंज मोहल्ला निवासी विजय सिंह पुत्र लल्लू सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर केन्द्रीय विद्यालय मनौरी में पढ़ने वाले अपने दो बच्चों को घर ले आने के लिए बाइक से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह गुरु द्वारा के समीप पहुंचा। वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वह जैसे ही बाइक को सड़क किनारे रोकने लगा, तभी वाराणसी से मंझनपुर जा रही लीडर रोड डिपो की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह छिटककर दूर जा गिरा। पर, बाइक बस में फंसकर घिसटती रही। इस घटना को स्थानीय लोगों ने बस चालक की लापरवाही माना। लोगों ने पीछा करके बस रोकी और चालक को दबोचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोग दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटते रहे। इसकी जानकारी लगते ही भागकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक पप्पू निवासी सैदाबाद इलाहाबाद को अपनी हिरासत में लेकर जान बचाई। पुलिस ने ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने पिटाई से जख्मी बस चालक और दुर्घटना में घायल बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ राकेश सरोज ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।