फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

मां, चाचा ने बेंच दिया, बेटी का आरोप

Wed, 03 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 03 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
 कोखराज इलाके की एक महिला ने शादी के नाम पर अपनी सगी बेटी का सौदा कर दिया। देवर के साथ मिलकर महिला ने गाजियाबाद के व्यक्ति से 65 हजार रुपये लेकर बेटी उसे सौंप दिया। 15 दिनों तक गाजियाबाद में अधेड़ के यहां बंधक रही युवती दो दिन पहले भागकर रिश्तेदार के घर आ गई। सोमवार को एसपी से मिलकर उसने मां-चाचा की काली करतूत को बयां किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसओ कोखराज को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक दो साल पहले उसे पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में वह मां, भाई और चाचा के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले मां और चाचा उसे शादी के बहाने लेकर इलाहाबाद गए। वहां बगैर शादी कराए ही उसे एक व्यक्ति के साथ कर दिया गया। वह व्यक्ति उसे लेकर गाजियाबाद चला गया। जहां वह उसे कमरे में बंधक बनाकर कई दिनों तक मनमानी करता रहा। विरोध करने पर मारपीट की गई। युवक ने 65 हजार में उसे मां और चाचा से खरीदकर ले आने की बात बताई। यह सुनते ही युवती के होश उड़ गए। वह वहां से भागने की फिराक में लग गई। दो दिन पहले मौका पाकर वह गजियाबाद से भाग निकली। ट्रेन पकड़कर वह कौशाम्बी अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची। उसने रिश्तेदार के घरवालों को मां और चाचा की सारी करतूत बताई। यह सुनते ही लोग सन्न रह गए। सोमवार को रिश्तेदार के साथ मंझनपुर पहुंची युवती ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। मां और चाचा के खिलाफ शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष कोखराज को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। युवती के आरोप कितने सही हैं। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। जांच में ही सच सामने आएगा। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed