फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

नाली तोड़कर ईंट ले जाने से भड़के ग्रामीण

Wed, 03 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 03 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime news
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली तोड़कर उसकी ईंट ले जाने को लेकर बिजिया बाजार में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। गांववालों ने ईंटभरी ट्राली रोककर ठेकेदार के मुंशी, चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। ईंटभरी ट्राली को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन



कौशाम्बी ब्लाक के कोसम इनाम ग्रामसभा में बिजिया बाजार है। सरायअकिल-पश्चिमशरीरा मुख्यमार्ग पर स्थित बाजार में जलनिकासी के लिए वर्ष 2007 में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने 4.42 लाख रुपये की लागत से सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया था। इस बीच बिजिया बाजार से मुस्तफाबाद गांव के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बुधवार को सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार का मुंशी आधा दर्जन मजदूर और ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया। आरोप है कि मजदूर नाली तोड़कर ईंट ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जाने लगे। यह देख गांववाले जमा हो गए।
विज्ञापन



ग्रामसभा की ओर से बनाई गई नाली की ईंट सड़क निर्माण में लगे मुंशी को ले जाते देख गांववाले भड़क गए। दर्जनों की तादात में जुटे गांववालों ने मुंशी और ट्रैक्टर चालक को धरदबोचा, जबकि ग्रामीणों को आता देख मजदूर भाग निकले। इस लेकर मौके पर हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ईंट भरी ट्राली के साथ ही मुंशी और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर लोगों को शांत कराया। एसओ कौशाम्बी अर्जुन सिंह ने बताया कि ठेकेदार को बुलाया गया है। प्रधान से भी बातचीत की गई है। ठेकेदार से सड़क निर्माण के साथ ही नाली का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही गांववालों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed