फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

भाईयों के बीच चटकी लाठियां, पांच घायल

Fri, 29 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 29 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
जमीन बंटवारे के विवाद में शुक्रवार को कौशाम्बी के गौैरए गांव में सगे भाईयों के बीच झगड़ा हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों भाई समेत परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मारपीट शांत हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो-दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौरए गांव निवासी मक्खन लाल का भाई पितईलाल से जमीन बंटवारे को लेकर दो साल से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर जमीन के बंटवारे की बात को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। कहासुनी के दौरान ही दोनों भाई के परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। जमकर मारपीट हुई। मक्खनलाल, पितईलाल के अलावा सुनीता देवी, आरती देवी, मालती घायल हो गई। भाईयों के बीच खून खराबा होता देख गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों भाईयों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों तरफ के दो-दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घटना की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मारपीट की इस घटना से दोनों भाईयों के परिवार में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed