{"_id":"574c86a54f1c1b7707108b8d","slug":"crime-in-teacher-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक का घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 31 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बैरियापर हिसामबाद गांव में रविवार की रात बेखौफ चोर शिक्षक का मकान खंगाल ले गए। घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह हुई। घर का बिखरा सामान देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के बैरियापर हिसामबाद गांव निवासी राम बदन परिषदीय स्कूल में शिक्षक है। रविवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात में बेखौफ चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी समेत सोने चंादी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब दो लाख की संपत्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह जगने के बाद हुई। घर का टूटा दरवाजा और बिखरा सामान देख भुक्तभोगी परिवार के होश उड़ गए।
पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भुक्तभोगी शिक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में हुई लाखों की चोरी की घटना के बाद से लोग सहमे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते आए दिन मकान-दुकान खंगाल रहे है।