{"_id":"584afcd64f1c1b732a449596","slug":"crime-in-puramuphti","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठा संचालक ने पथेरों को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट भट्ठा संचालक ने पथेरों को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती इलाके का एक ईट-भट्ठा संचालक मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी करा रहा है। दिहाड़ी नहीं मिलने से मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके है। भट्ठा संचालक के चंगुल से छूटा दंपति शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत अपर पुलिस से की। एएसपी ने पूरामुफ्ती कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
दोआबा के ईट भटठाें में रोजी-रोटी की तलाश में विलासपुर और बलोढ़ा जिले के मजदूर दंपति आकर दो जून के निवाले के लिए मजदूरी करते हैं। विलासपुर जिले के कुछ मजदूर पूरामुफ्ती इलाके के पुरैनी स्थित एक ईंट भट्ठे में आकर मजदूरी करते है। संचालक के चंगुल से छूटे विलासपुर के मजदूर दंपति संजय और गंगा बाई ने बताया कि ईंट-भट्ठा संचालक ने मजदूरों को बंधक बना लिया है। संगीनों के साए में मजदूरों से ईट पथाई का काम कराया जा रहा है।
दिहाड़ी नहीं मिलने से मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। समय रहते मजदूरों को मुक्त नहीं कराया गया तो वह भूख से तड़प-तड़प कर मर जाएंगे। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे मजदूर दंपति ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने पुरामुफ्ती कोतवाल को जांच कर मजदूरों को बंधक से छुडाए जाने और दोषी ईंट-भट्ठा संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।