फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kausambi

घर में लगी आग से झुसली किशोरी ने अस्पताल मेें तोड़ा दम

Wed, 13 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 13 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime in kausambi
सैनी क्षेत्र के पथरांवा  गांव के एक घर में हुई अगिभनकांड में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पाताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



सैनी क्षेत्र के पथरांवा निवासी सीमा देवी (14) पुत्री स्वर्गीय चौबे लाल घर पर अकेली थी। इस दौरान अचानक उसका छप्परनुमा घर धू-धूकर जलने लगा। बस्ती के बीच लगी आग देख ग्रामीण मदद के लिए टूट पड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर आग को नियंत्रित कर बुझा दिया। आग बुझने के बाद राहत कार्य में लगे ग्रामीणों ने देखा कि घर के एक हिस्से में सीमा गंभीर रूप से आग से झुलसी हुई पड़ी है। ग्राम प्रधान बचानी यादव ने बताया कि फोन से सूचना देकर एंबुलेंस को बुलवा किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पर, तमाम प्रयास के बाद भी किशोरी की जान नहीं बच सकी। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




 मृतका के भाई बीरेंद्र का कहना है कि उसकी बहन खाना बना रही थी। कुछ देर के लिए वह गांव की तरफ चला गया था। इस दौरान उसके घर मं हुई आगजनी में बहन की जान चली गई। उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि खाना बनाने के दौरान किशोरी आग से झुलस गई थी। किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पर, मौत की पुष्टि उन्होंने करने से इंकार कर  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed