फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in hisamabad

विधवा के घर बरपा दबंगों का कहर

Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने विधवा के घर जमकर तांडव किया। बबूल का पेड़ काटने को लेकर तीखी झड़प के बाद घर पर हमला बोल दिया। तोड़-फोड़ करते हुए हमलावरों ने विधवा को बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न्न कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि थाने जाने पर पुलिस ने उसे डांट कर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव निवासी राम लौटन की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद सुखदेईया घर पर बच्चों के साथ रहती है। बृहस्पतिवार की शाम को दबंग उसके खेत की मेड़ पर तैयार बबूल के पेड़ को काट रहे थे। जानकारी होने पर वह विरोध करने पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगों ने दौड़ा लिया। देर शाम दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने विधवा को पीटकर अधमरा कर दिया। महिला को पिटता देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed