{"_id":"5be815b95aa917d2c050a3710f2ef884","slug":"crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के बीच हुए झगड़े को लेकर मंगलवार की सुबह घोसियाना गांव में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं।
सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना गांव निवासी आजाद और पीर मोहम्मद के घर की महिलाओं के बीच मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर झड़प हो गई। कहासुनी के दौरान ही दोनों परिवार के अन्य लोग भी लाठी-डंडा लेकर निकल पड़े। कहासुनी के साथ दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
मारपीट में आजाद, नूर मोहम्मद, तौरीफ, फातमा बानो, पीर मोहम्मद घायल हो गए। मारपीट होती देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सैनी कोतवाली पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मारपीट की घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।