फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

खेत गई किशोरी से दुराचार, रिपोर्ट

Tue, 23 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 23 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime
पिपरी क्षेत्र की एक किशोरी के साथ मंगलवार की सुबह गांव के ही युवक ने दुराचार किया। चीख-पुकार पर आसपास के खेतों में  काम कर रहे ग्रामीणों के दौड़ने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि किशोरी के मेडिकल मुआयने और घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे अकेली देख गांव के ही एक युवक ने धरदबोचा। अरहर के खेत में घसीटकर उसके साथ युवक ने जबरदस्ती की। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर किशोरी की पिटाई भी की। उधर, मनमानी करने के बाद युवक धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के भागने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार पर आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोग आए। हालांकि तब तक युवक भाग निकला था। उधर, किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले इसका उलाहना लेकर युवक के घर गए। आरोप है कि झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए युवक के परिजनों ने किशोरी के घरवालों को भगा दिया। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन पिपरी कोतवाली गए और घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed