{"_id":"95e7bb3d689fcf53bcb50eb2d7bef0d3","slug":"crime-hindi-news-286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो परिवार आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में दो परिवार आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में मंगलवार की दोपहर फरीदपुर चकताजपुर गांव में दो परिवार आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान इनके बीच लाठी-फरसा चला। मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ के 6 लोग लहूलुहान हो गए। चर्चा है कि दौरान हवाई फायरिंग भी की गई है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। उधर, ग्रामीणों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुरामुफ्ती कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर गांव में तनातनी बनी हुई है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर चकताजपुर गांव निवासी जयकरन ने बताया कि पड़ोसी चंद्रपाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन के इसी विवाद में आए दिन झगड़ा होता रहता है। जयकरन की मानें तो तीन साल पहले भी उसके ऊपर गोली दागकर कातिलाना हमला किया गया था। पर, वह बाल-बाल बच गया था। इधर, मंगलवार की सुबह भी जमीन के इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। कहासुनी के साथ दोनों परिवार के लोग लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
इससे जयकरन, चंद्रपाल, राम सुमेर, त्रिलोक कुमार, पप्पू, नरेन्द्र कुमार घायल हो गए। चर्चा है कि मारपीट के साथ ही फायरिंग भी की गई है। उधर, मारपीट, फायरिंग से गांव में सनसनी मच गई। चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।