{"_id":"97271ae995897dea3e649ad52697964c","slug":"crime-hindi-news-259","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई युवती से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई युवती से दुराचार का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली इलाके में शनिवार की दोपहर खेत की ओर गई युवती के साथ पड़ोसी ने दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, उलाहना देने पर युवक के परिजनों ने पीड़िता के पिता और पड़ोसी के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि उसे खेत की ओर अकेली जाते देख गांव का ही एक युवक आया। मुंह दबाकर युवक उसे अरहर के खेत में घसीट ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए उसने शोर मचा दिया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी युवती घर आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पड़ोसी युवक की करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। परिजन इसका उलाहना देने आरोपी युवक के घर गए।
आरोप है कि उलाहना देने पर युवक और उसके परिवार के लोग झगड़े पर उतारू हो गए। झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए घरवालों के साथ हाथापाई भी की। उधर, शोर सुनकर गांववालों ने आकर झगड़ा शांत कराया। पीड़ित युवती के पिता ने घटना की जानकारी पिपरी पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पिपरी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पीके यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच के साथ ही आरोपी युवक की तलाश में लगी है। घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।