{"_id":"5d0da1d1ad097d62b1ca5306aa4a1b1d","slug":"crime-hindi-news-247","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से प्रहारकर महिला को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से प्रहारकर महिला को किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर टेंगाई गांव की एक महिला को पड़ोसी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। कुल्हाड़ी के हमले से महिला लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार पर गांव के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देेते हुए भाग निकले। घायल महिला को घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी हरिमोहन की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी सुमित्रा देवी बच्चों के साथ घर में रहती है। विवाहिता ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति से जमीन कब्जे को लेकर उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। बताया कि इसी रंजिश में बुधवार की शाम पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान ही पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। महिला की चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई।
ग्रामीणों के आने पर हमलावर महिला को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। हमले से जख्मी महिला को घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी कोखराज कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। रिपोर्ट लिखकर घटना की छानबीन की जा रही है। साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। उधर, मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।