{"_id":"8125aaecf749bc724bb4afb5954cde9b","slug":"crime-hindi-news-229","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी के युवक की हत्या, कौशाम्बी में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनी के युवक की हत्या, कौशाम्बी में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में नैनी इलाके के एक युवक मुर्तजा (30) की सोमवार रात अपहरण के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश मंगलवार सुबह कौशाम्बी में चरवा इलाके के खेत में लावारिस मिली। उसके हाथ बंधे थे और मुंह पर टेप चिपका था। वह अपने बड़े भाई की जिस कार से निकला था वह भोर में शहर में बेली अस्पताल के निकट जलती मिली। दमकल दस्ते ने जाकर आग बुझाई। देर शाम परिजनों ने चरवा थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। अब पुलिस छानबीन कर रही है कि युवक को कार से अगवा करने के बाद हत्या करने वाले लोग कौन हैं? पुलिस का कहना है कि युवक के दोस्तों का पता लगाया जा रहा है। मोबाइल कॉल डिटेल भी हासिल की जा रही है।
मुर्तजा (30) नैनी में शाहजी का पूरा मुहल्ले के मुस्तफा खान का पुत्र था। वह आठ भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। मुर्तजा ने रीवा रोड पर डांडी में माइको पम्प की एजेंसी और कार सविस सेंटर खोल रखा था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने बड़े भाई मुज्तबा की स्विफ्ट कार लेकर घर से निकला। परिजनों से बताया कि एक कार की सर्विसिंग के लिए जा रहा है। फिर वह रात में नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा। परिजनों ने रात भर खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला। इधर, मंगलवार सुबह राहगीरों ने बेली अस्पताल और जजेज कॉलोनी के बीच स्विफ्ट डिजायर कार में आग लगी देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। दमकल दस्ते ने आकर आग बुझाई मगर कार काफी हद तक जल गई थी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें मुज्तबा के नाम से गाड़ी के कागजात मिले। उस पर मोबाइल नंबर भी लिखा था।
पुलिस ने फोन किया तो मुज्तबा ने बताया कि कार उनकी है, जिसे छोटा भाई मुर्तजा रात में लेकर निकला था। कार के बोनट पर प्लास्टिक का डिब्बा था। उसमें ही पेट्रोल लाकर कार पर डाला गया था। कार के दाहिने हिस्सा क्षतिग्रस्त था जिससे अनुमान है कि कार कि किसी दूसरी गाड़ी या दीवार से टक्कर हुई थी। मुर्तजा गायब था। इसी बीच, कौशाम्बी में चरवा के सैयद सरावां इलाके में अरहर के खेत में लोगों ने युवक की रक्तरंजित लाश देखी। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। नीली जींस और आसमानी रंग के कमीज पहने युवक के दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे थे। मुंह पर टेप चिपका था। गर्दन और सिर पर गहरे जख्म थे जिनसे खून बहकर जम गया था। मौके पर चरवा और पूरामुफ्ती थाने की पुलिस के साथ सीओ चायल आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शाम को इस बारे में जानकारी मिलने पर मुर्तजा के चाचा मुश्ताक समेत कई लोग चरवा थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से मिलकर कहा कि लाश मुर्तजा की थी। भाई मुज्तबा ने बताया कि वह खुद नहीं समझ पा रहे कि ऐसा किसने किया।