फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों की लूट

Wed, 17 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 17 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
 बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की रात जिल्लापर (रसूलपुर गिरिसा) गांव के रिटायर्ड दरोगा के घर से नगदी, गहने समेत करीब 5 लाख रुपये के सामान की लूटपाट की। सेंध काटकर घर में घुसे बदमाशों ने इस दौरान सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। लूटे गए संदूक सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर नींबू की बाग में फेंके गए। पुलिसकर्मी के घर हुई लूटपाट की सूचना पर डाग स्कवायड टीम के साथ पहुंचे कोखराज एसओ ने जांच की। पुलिस घंटों बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जिल्लापर (रसूलपुर गिरिसा) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस महकमे में दरोगा थे। तीन साल पहले रिटायर्ड होने के बाद से वह परिवार समेत गांव में ही रहते हैं। सोमवार की रात घर में उनके अलावा पत्नी और बेटे-बहू थे। सभी खाकर पीकर अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। करीब आधी रात मकान के पिछवाड़े की दीवार मेें सेंध काटकर बदमाश घर में घुसे। रिटायर्ड दरोगा की मानें तो संभवत: बदमाशों ने उन्हें और सो रहे घरवालों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कमरों में रखी आलमारी आदि का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, सोने का दो जोड़ी हार, 4 अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाला, एक माथबिंदी के साथ ही करीब एक किलोग्राम चांदी के गहने, कपड़े, बर्तन के साथ तीन संदूक और एक अटैची उठा ले गए। सुबह टूटे हुए संदूक घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित नींबू की बाग में फेंके मिले। भुक्तभोगी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उनकी नींद खुली, तो घर के सभी दरवाजे खुले और बिखरा सामान देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। चीख-पुकार पर गांववाले जमा हो गए। भुक्तभोगी के मुताबिक बदमाश उसके घर से करीब 5 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। उधर, रिटायर्ड दरोगा के घर हुई घटना की खबर लगते ही एसओ कोखराज, चौकी प्रभारी सिंघिया के साथ ही डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर आई। पर, घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


 कौशाम्बी में बेखौफ हुए चोरों ने सोमवार की रात कोखराज के सिंघिया (भरवारी) और सरायअकिल के कनैली गांव में भी हजारों का सामान पार कर दिया है। सरायअकिल के कनैली गांव निवासी कैलाशचंद्र केसरवानी ने बताया कि उसने कनैली बाजार में ही एक कमरा किराए का लेकर उसमें डीजे का सामान रखा था। रात कमरे का ताला तोड़कर चोर डीजे की मशीन, साउंड बाक्स आदि करीब 70-80 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इसी तरह से सिंघिया गांव निवासी मुन्नूलाल कुशवाहा की पुलिस चौकी के बगल पान की दुकान है। सोमवार की रात उसकी गुमटी तोड़कर चोर वहां से सुपारी, बीड़ी, टाफी, बिस्किट, सिगरेट समेत करीब 5 हजार का सामान ले भागे। भुक्तभोगियों ने चोरी होने की तहरीर इलाकाई पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात सिंघिया चौकी पुलिस के बगल स्थित पान की दुकान और रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का माल पार करके इलाकाई पुलिस के गश्त और उसकी सक्रियता की सारी कलई खोलकर रख दी। बता दें कि जिस पान की गुमटी को तोड़कर चोर हजारों का सामान ले गए हैं। वह तो पुलिस चौकी से मुश्किल से 20 मीटर भी दूर नहीं होगी। उधर, एक ही रात दो-दो स्थानों पर हुई चोरी से भड़के एसओ कोखराज ने मौका मुआयना के दौरान चौकी प्रभारी की क्लास भी ली। वहीं रात रिटायर्ड दरोगा के घर घरवालों को नशीला पदार्थ सुंघाकर हुई घटना से गांव में दहशत है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि पुलिस बदमाशों की सुरागकशी में जुटी है। जल्द ही लुटेरों को चिह्नित करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।   

 
 



मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार तीन घायल
सरायअकिल (ब्यूरो)। एक ही बाइक पर बैठकर बाजार आ रहे मायाराम का पुरा गांव के तीन युवक मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया है। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मायाराम का पुरा गांव निवासी दिनेश कुमार (22) पुत्र सुग्गन मंगलवार को गांव के ही रहने वाले रामयश (14) पुत्र भुल्लू और रामबाबू (18) पुत्र बच्चालाल के साथ एक ही बाइक से सरायअकिल बाजार आ रहा था। जैसे ही इनकी बाइक रसूलपुर टप्पा गांव के समीप पहुंची। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इससे बाइक समेत गिरकर तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइकका सवार बाल-बाल बच गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराकर उनके घरवालों को दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed