{"_id":"52e48a5172384323f80df98539d20a6c","slug":"crime-hindi-news-1255","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालिका की मौत, 5 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बालिका की मौत, 5 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-इलाहाबाद मार्ग पर काजीपुर बाजार के समीप बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक बालिका की मौत हो गई। वह पिपरी के असरावल खुर्द गांव की रहने वाली थी। वहीं विभिन्न स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव निवासी हिंगू भारतीय काजीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह भट्ठे के समीप झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहता भी है। बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी झिंगुरी बेटी किरन (7) को साथ में लेकर घरेलू सामान खरीदने के लिए काजीपुर बाजार गई थी। इस दौरान बाजार में जैसे ही किरन सड़क पार करने लगी, तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पिता और अन्य भट्ठा मजदूर आ गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी की मौत से पति-पत्नी और परिवार के अन्य लोगों में मातम पसरा है।
मंझनपुर स्थित कांशीराम कालोनी निवासी इंद्रभान ने मंझनपुर चौराहे पर कपड़ा सिलाई की दुकान खोली है। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 1 बजे उसका बेटा रिशू (11) खाना लेकर दुकान पर जा रहा था। तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे गिरकर वह गंभीररूप से घायल हो गया। वहीं मंझनपुर कोतवाली के कोड़र गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह (26) पुत्र करन सिंह बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से बाइक लेकर सिराथू गया था। दिन में करीब 11 बजे लौटते समय जैसे ही वह कोर्रई गांव के समीप पहुंचा। सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। गिरकर अजीत घायल हो गया। उधर, फतेहपुर के संभुआ जरौली गांव निवासी मानसिंह (30) पुत्र महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से अपनी ससुराल मलाक सद्दी मंझनपुर आ रहा था। नारा गांव के समीप बोलेरो की टक्कर लगने से वह गिरकर घायल हो गया। इसी तरह से पुरामुफ्ती के महगांव निवासी काजी सालिम (20) पुत्र काजी शाहिद बुधवार की शाम किसी काम से दोस्त हसीब (18) पुत्र महमूद के साथ इलाहाबाद गया था। रात करीब 9 बजे लौटते समय मंदर गांव के समीप सामने से आई एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इससे गिरकर दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।