फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

उमरवल गांव में पड़ोसी के घर दबंगों का कहर

Thu, 03 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
पुरानी रंजिश में बुधवार की शाम उमरवल गांव के दबंग परिवार ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया।

चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए सात हमलावरों के खिलाफ बलवा करने, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल गांव निवासी अमृत लाल निषाद ने बताया कि गांव के ही एक परिवार से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में बुधवार की शाम विपक्षियों ने उसके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके भतीजे मनीष कुमार, सोनू और धारा सिंह को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। घर में तोड़फोड़ और मारपीट से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर राम सिंह, पप्पू, टीनू, कल्लू समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिपरी विपिन त्रिवेदी ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed