फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

जमानतदार बनना युवक को पड़ा महंगा

Thu, 25 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जमानतदार बनना कादिलपुर गांव के एक युवक को महंगा पड़ा। करीब दो साल पहले रिश्तेदार ने टेंपो का लोन लेते समय उसे गारंटर बनाया था, लेकिन उसने किश्त की अदायगी नहीं की। अब जमानतदार होने के कारण बैंक ने उसे नोटिस भेजी है। बुधवार को जमानतदार ने पुरामुफ्ती और पिपरी पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर ऋण लेने वाले रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव निवासी संतलाल पुत्र शिव नारायण ने बताया कि दो साल पहले उसके एक रिश्तेदार ने टेंपो खरीदने के लिए बीओबी से ऋण लिया था। लोन स्वीकृत होने के बाद जब उसे जमानतदार की जरूरत पड़ी, तो वह उसके पास आया था। रिश्तेदार होने के कारण वह उसका जमानतदार बन गया। वहीं बैंक से ऋण लेने के बाद युवक ने किश्त जमा नहीं किया। इससे बैंक ने तीन दिन पहले संतलाल के घर नोटिस भेज दी। बैंक की ओर से उसे एक लाख 52 हजार 985 रुपये ऋण बकाया होने की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


नोटिस मिलते ही होश उड़ गए। नोटिस मिलने के बाद दो दिन तक वह रिश्तेदार की तलाश में जुटा रहा, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को संतलाल ने पुरामुफ्ती के साथ पिपरी थाने जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर लेने के बाद पुलिस उसके रिश्तेदार की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed