फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

गलत दवा से मासूम की हालत बिगड़ी

Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से देवरा गांव के एक बच्चे की हालत सोमवार रात बिगड़ गई। घरवालों को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोप  है कि सुबह शिकायत करने पर भुक्तभोगी परिवार को झोलाछाप डाक्टर और उसके घरवालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने तहरीर नगर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के कर्वी में स्थित एसडीएम कालोनी में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की ससुराल मंझनुपर के देवरा गांव में है। इन दिनों उसकी पत्नी और बच्चे देवरा में है। सोमवार शाम अचानक उसके बेटे हार्दिक (02) की तबीयत खराब हो गई। बेटे के बीमार होने की सूचना पर वह ससुराल आया और बच्चे को लेकर टेंवां के एक निजी डाक्टर के क्लीनिक गया। बताया कि चिकित्सक कहीं बाहर गए थे। ऐसे में वहां मौजूद उनके परिवार के ही एक सदस्य ने बच्चे को दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


घर आकर दवा खिलाते ही बच्चे की हालत और बिगड़ गई। घबराकर परिजन उसे लेकर मंझनपुर आए। यहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डाक्टरों ने बताया कि गलत दवा के कारण मासूम की हालत बिगड़ी है। बेटे को भर्ती कराने के बाद सुबह जब परिवार के लोग शिकायत करने टेवां गांव में क्लीनिक पहुंचे, तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए डाक्टर के घरवालों ने दौड़ा लिया। भुक्तभोगी ने मंझनपुर कोतवाली में शिकायत की। तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed