फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

घर के भीतर आग का गोला बना युवक, गंभीर

Sat, 20 Feb 2016 11:21 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग का गोला बन गया। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे घरवालों ने आग बुझाकर हुए युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का रहने वाला मानसिंह किसान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह घर के भीतर आग का गोला बन गया। युवक की चीख सुन घर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घर वाले युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो रसोई गैस में रिसाव के चलते आग लगने से युवक झुलसा है। डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया है। चर्चा है कि युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed