{"_id":"915604092425fbea986ebbf41cdd63f5","slug":"crime-hindi-news-1144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एटीएम कार्ड के साथ युवक धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एटीएम कार्ड के साथ युवक धराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले पर दिया है। युवक पर एटीएम में छेड़छाड़ करने का शक जताया जा रहा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
देवीगंज बाजार में लोगों की निगाह एटीएम के इर्द गिर्द संदिग्ध दशा में मौजूद युवक पर पड़ी। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर देवीगंज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के पास से एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। सैनी इंसपेक्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया युवक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
वह शीतला धाम कड़ा में आयोजित वैवाहिक समारोह में आने की बात पुलिस को बता रहा है। पर, जांच में उसके निमंत्रण में आने की बात सच नहीं पाई गई। युवक बरामद एटीएम के बाबत जो पुलिस को बता रहा है, उससे पुलिस का शक गहराता जा रहा है। युवक का कहना है कि उसके एटीएम को छीन कर तीन लड़के फरार हो गए हैं। उसने उनका पीछा किया तो लड़कों ने एक एटीएम फेंक दिया। वह उसे ही चेक करने का प्रयास कर रहा था।