फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

पत्नी को घर से निकाल कर युवक ने रचाई शादी

Tue, 16 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बाहरवाली के चक्कर में घरवाली पर सितम ढाते हुए बेवफा पति ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता को घर से भगाने के बाद युवक ने दूसरी शादी रचा ली। जानकारी होने पर युवती के मायके वालों ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया गया। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव की रहने वाली विनीता देवी की शादी तीन साल पहले टडहर गांव निवासी मन्नालाल से हुई थी। करीब एक साल पहले दगाबाज पति ने उसे बाहरवाली के चक्कर में पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद ससुराल के लोग उसे बुलाने नहीं आए। ससुरालियों की प्रताड़ना के बाद वह मायके में रहने लगी। बेवफा पति ने दूसरी शादी कर ली। महीने भर बाद घर में सौतन आने की जानकारी विवाहिता को हुई तो वह मायके वालों के साथ वह ससुराल पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान ससुरालियों ने धमकी देते हुए मायके वालों को दौड़ा लिया। बिरादरी की पंचायत के बाद शुक्रवार को पीड़िता कोखराज थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed