फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

विवाहिता पर बरपा ससुरालियों का कहर

Tue, 16 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
सैनी गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने नगदी और बाइक नहीं मिलने पर पीटकर भगा दिया। घटना के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती मायके वालों को बताई। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत सैनी पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव की रहने वाली राधा देवी की शादी तीन साल पहले सैनी गांव में छेद्दू के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे मायके से 50 हजार रुपया और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन छोटी-छोटी बाताें पर उसकी पिटाई की जाती थी। तमाम कोशिशों के बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई, तो रविवार की शाम उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन


 पीटने के बाद ससुरालवालों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके आई विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ हुई ज्यादती की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार को पिता के साथ सैनी थाने पहुंची विवाहिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed