{"_id":"23532d20a333cc1cef02ce8cfafc8be9","slug":"crime-hindi-news-1134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों ने पड़ोसन को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों ने पड़ोसन को पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव में रविवार की शाम सगे भाइयों ने पड़ोसन को पीटकर अधमरा कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुई तीखी झड़प के बाद मारपीट हुई। विवाहिता को पिटता देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव की रहने वाली संगीता देवी पत्नी रामभवन ने बताया के पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार की शाम अकेली देख सगे भाइयों ने लाठी-डंडे से लैश होकर उसके घर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने विवाहिता को पीटते हुए अधमरा कर दिया। विवाहिता को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह विवाहिता की जान बचाई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पड़ोसियों की पिटाई के बाद थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने हमलावर सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से पीड़िता डरी-सहमी हुई है।