{"_id":"58e3ecf14f1c1b41485b45c3","slug":"cosmetic-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्मेटिक शॉप में आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कास्मेटिक शॉप में आग, लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के हिनौता बाजार स्थित कास्मेटिक की दुकान में सोमवार की आधी रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। लपटें देख जुटे सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने में घंटों जूझते रहे। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से उसे कम से कम 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में आग बिजली की शार्ट सर्किट से लगी मानी जा रही है।
महेवाघाट कोतवाली के हिनौता गांव निवासी राम विशाल केशरवानी की स्थानीय बाजार मेें कास्मेटिक की दुकान है। शादी का सीजन चलने के कारण इन दिनों दुकान सामानों से भरी हुई है। राम विशाल ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कराकर घर गया था। इसके करीब दो घंटे बाद ही अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। पल में ही लपटें बेकाबू हो गई। दुकान से उठती लपटें देख आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो लोग चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने दुकानदार को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर जुटे गांववाले सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने में लगे। करीब दो घंटे तक जूझने के बाद गांववाले किसी तरह आग पर काबू पा सके। जब तक आग बुझती। दुकान का सारा सामान, उपकरण आदि जलकर राख हो चुका था। भुक्तभोगी दुकानदार के मुताबिक आग लगने से उसे कम से कम 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।