फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold day

ठंड से दो लोगों की मौत

Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में सुबह-शाम बढ़ी गलन कातिल बनती जा रही है। शनिवार की रात कोखराज के नसीरपुर गांव में ठंड लगने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। रात अचानक तबियत बिगड़ने पर घर वाले उपचार के लिए जब तक अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थी। रविवार की सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


      कोखराज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी अशोक कुमार (50) पुत्र बुद्दन किसान है। शनिवार की रात वह खेत से जैसे घर पहुंचा वह अचानक कांप उठा। अधेड़ की तबियत बिगड़ती देख घर वाले घरेलू उपचार करने के बाद स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह गांव की रहने वाली नथिया देवी (45) पत्नी गया प्रसाद रात खाना खाने के बाद बिस्तर पर सो रही थी। आधी रात अचानक ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह मृतकों के घर वाले बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ और महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed