फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold attack two death

ठंड से दो लोगों की गई जान

Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
cold attack two death
other
 दोआबा में हफ्तेभर से भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। दिन-रात बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इस शीतलहर से पैदा हुई गलन जानलेवा बनी है। इससे मौत का सिलसिला भी जारी है। सोमवार की रात ठंड की चपेट में आने से सिराथू के भडे़सर और चायल के फतेहपुर सहाबपुर में अधेड़ और वृद्ध की मौत हो गई। ठंड के कारण जनपद में 15 दिन के भीतर 9 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


  कौशाम्बी में दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आठ दिनों से शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। दिन-रात चल रही तेज बर्फीली हवाओं के कारण तीखी गलन लोगों को परेशान किए है। कमरे के अंदर भी हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न होने लगी हैं। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक सोमवार की रात पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार की दोपहर 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ था। पारा गिरने से बढ़ी ठंड जानलेवा बनी है। इसकी चपेट में आने से आए दिन लोगों की मौत हो रही।
विज्ञापन


सोमवार की रात भी चायल तहसील के फतेहपुर सहाबपुर गांव निवासी पंक्षीलाल (48) की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड के कारण ही पंक्षीलाल की सांसें थमी हैं। इसी तरह से सिराथू तहसील के भडे़सर गांव छितई (70) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब 8 बजे  अचानक तबियत बिगड़ गई। बता दें कि कौशाम्बी में 15 दिन के भीतर ठंड लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी अफसर बेफिक्र बने हैं। अलाव और कंबल वितरण भी खानापूर्ति तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed