फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children in conflict stones away

बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर

Sat, 26 Sep 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 26 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
कड़ा(कौशाम्बी)। बच्चों के विवाद में शुक्रवार को सैनी कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी गांव में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। गांव में ईंट-पत्थर चलते देख भगदड़ मच गई। सूचना पर चौकी पुलिस गांव पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। घटना के बाद से गांव में तनातनी का माहौल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव निवासी राजा शुक्रवार की सुबह देवीगंज बाजार गया था। बताया जा रहा है कि बाजार से वह केला लेकर जैसे ही कुछ दूर पहुंचा तभी गांव के इसरार का हाथ उसके केला की पालीथिन में लग गया। इसे लेकर दोनों हाथापाई पर आमादा हो गए। युवकों के बीच विवाद देख किसी तरह लोगों ने शांत कराया। गांव पहुंचकर दोनों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो दोनों पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


दोनों परिवारों के बीच ईंट-पत्थर चलते देख गांव में भगदड़ मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव में बवाल की खबर लगते ही देवीगंज चौकी प्रभारी पुलिस के साथ गांव पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया। चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो परिवारों के बीच झड़प हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed