फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   child died in road accident in kaushambi

बाइक सवार ने मासूम को कुचला, मौत

Mon, 29 Apr 2019 12:54 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
 पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव में शनिवार रात एक बेकाबू बाइक सवार ने सड़क पर खेल रहे मासूम को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


     गांजा निवासी सुशील कुमार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार शाम उसका पांच वर्षीय बेटा सौरभ घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। तभी गांव के एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सौरभ को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। दुर्घटना देख परिजनों व ग्रामीणों की चीख निकल पड़ी। वहीं, बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाबा की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed