फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   child death in pond kaushambi

गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, कोहराम

Fri, 02 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 02 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
child death in pond kaushambi
crime
 पूरामुफ्ती थाने के पैगंबरपुर गांव में बुधवार की रात मासूम की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। देर तक वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन हुई। गड्ढे में बालक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


  पैगंबरपुर निवासी मोहनलाल के दरवाजे पर हैंडपंप का बोर कराने के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे में पानी भरकर बोरिंग की तैयारी की जा रही थी। बुधवार की रात की मोहनलाल का छह वर्षीय लड़का नंदन लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला। अंधेरा होने के कारण वह गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब बालक देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गड्ढे में बालक का शव उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed