फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chein snecher

शीतलाधाम मंदिर से चेन स्नेचर महिला गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
chein snecher
क्राइम - फोटो : demo
 नवरात्र पर्व पर सोमवार को मां शीतलाधाम मंदिर में एक युवती के गले से चेन खींच रही स्नेचर महिला पकड़ ली गई। लोगों ने चेन स्नेचर महिला की पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। उसके गैंग की अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोखराज थाने के सुजातपुर बम्हरौली गांव की रहने वाली साधना त्रिपाठी पत्नी प्रवीण त्रिपाठी सोमवार को परिजनों के साथ शीतलाधाम एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी। मुंडन के बाद सभी लोग माता शीतला के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में गए। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में एक महिला ने साधना के गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। चेन खींचे जाने का एहसास होते ही साधना ने बगड़ खड़ी महिला का हाथ पकड़ा तो उसके हाथ में सोने की चेन नजर आई। फिर क्या था, साधना चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद रहे परिजनों के साथ अन्य मेलार्थियों ने महिला को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट होती देख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मेला प्रभारी रज्जन लाल तिवारी ने बताया कि चेन स्नेचिंग करती पकड़ी गई महिला अपना नाम रेखा देवी पत्नी सुभाष निवासी क्रासिंग नाका घूरपुर इलाहाबाद बता रही है। उसके खिलाफ सैनी कोतवाली में लिखापढ़ी की गई है। साथ ही पुलिस उसके गैंग की अन्य महिलाओं की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed