फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chairman of the woman 's husband skirmish

नपं अध्यक्ष के पति की महिला से झड़प

Fri, 03 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 03 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
नेवादा। पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की शाम सरायअकिल कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और उनके विपक्ष की एक महिला में तीखी झड़प हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर हमला करने और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए सरायअकिल कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि किसी भी पक्ष की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी। एसओ ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई होगी। वहीं एफआईआर नहीं लिखे जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


बता दें कि सरायअकिल नगर पंचायत की अध्यक्ष अनीता जायसवाल के पति और कस्बे के ही रहने वाले जगदीश बधिक से पुरानी रंजिश है। कई बार इनके बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं। साथ ही इनके बीच मुकदमेबाजी भी चल रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम नपं अध्यक्ष के पति रवींद्र जायसवाल और जगदीश बधिक की पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। तीखी झड़प होती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


कस्बाइयों ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति रवींद्र जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5.30 बजे वह अपने एक परिचित के दरवाजे पर बैठकर चाय पी रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान जगदीश बधिक की पत्नी बिंदू दो अन्य युवकों के साथ डंडे और असलहे के साथ आई और उनसे भिड़ गई। उन्हें महिला ने जानलेवा धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर पर कस्बाइयों के जुटने पर महिला और उसके साथ रहे लोग भाग निकले। अध्यक्ष पति ने घटना के बाद जगदीश बधिक और उनकी पत्नी से खुद की जान को खतरा भी बताया है। साथ ही घटना की नामजद तहरीर सरायअकिल थाने में दी। वहीं जगदीश बधिक की पत्नी बिंदू ने भी अध्यक्ष पति समेत तीन लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत से अध्यक्ष पति उसके परिवार से दुश्मनी रखते हैं। मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।


इंकार करने पर बृहस्पतिवार की शाम उसके घर पर हमले की कोशिश की गई। हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं अध्यक्ष के पति ने एफआईआर नहीं लिखे जाने पर गुस्सा जताते हुए मामले की शिकायत शुक्रवार को एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed