फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chairman highcourt

व्यापारी की हत्या में पूर्व चेयरमैन समेत छह को उम्रकैद

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
chairman highcourt
crime
सैनी कोतवाली के बहुचर्चित अशोक केशरवानी हत्याकांड में आरोपी पूर्व चेयरमैन समेत छह लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को सजा सुनाते हुए आरोपियों पर एक लाख 12 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह घटना वर्ष 2009 में सिराथू कस्बे में अंजाम दी गई थी। फ्लोर मिल के सेफ्टी टैंक से शव बरामद होने के बाद सिराथू में जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन


    अभियोजन के अनुसार सदर कोतवाली के गंभीर पूरब निवासी राजेश कुमार केशरवानी पुत्र किशोरीलाल ने सैनी कोतवाली में 22 मई 2009 को अपने छोटे भाई अशोक कुमार केशरवानी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश ने पुलिस को बताया था कि अशोक अपनी पत्नी को घर से यह बताकर निकला था कि वह सिराथू जा रहा है। सिराथू में अशोक ने आटा चक्की मालिक खुर्शीद से मिलने गया था। खुर्शीद को फोन किया गया तो पता चला कि वह वहां से एक लाख 30 हजार रुपया लेकर घर जा चुका है। अशोक की बाइक मधवामई के समीप बरामद हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 26 मई को खुर्शीद अहमद पुत्र मंजूर हसन निवासी गाजीपुर का पुरवा मजरा सिराथू के यहां छापा मारा। छापा मारने के बाद पुलिस ने खुर्शीद अहमद की फ्लोर मिल के सेफ्टी टैंक से शव बरामद किया।
विज्ञापन


शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि खुर्शीद के चाचा महमूदुल हसन, मंजूर हसन, खालिक हसन, मुस्तकीम और इमरान ने अपहृत अशोक कुमार की हत्या करने के बाद शव को टैंक में डाल दिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में मंजूर हसन, सिराथू के पूर्व चेयरमैन खालिक हसन, कलीम एवं इमरान का नाम प्रकाश में लाया। आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। बुधवार को अपर जनपद सत्र एवं न्यायाधीश की अदालत में प्रकरण की सुनवाई हुई। शासकीय अधिवक्ता अब्दुल लतीफ ने वादी समेत कुल 20 गवाहों को परीक्षित कराया। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्याें का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने पूर्व चेयरमैन समेत सभी आरोपियों को उम्र कैद के साथ ही एक लाख 12 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed