फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   car accident in kaushambi chayal

कार की आपस में टक्कर

Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
car accident in kaushambi chayal
crime
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल आश्रम व संयारा मोड़ के  समीप रविवार को हुए हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। दंपति कार में सवार थे, सामने से आ रही दूसरी कार की टक्कर से वह घायल हुए।
विज्ञापन


   फतेहपुर के दयालपुर (खागा) निवासी लालमणि मौर्य रविवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कार से इलाहाबाद जा रहे थे। कार सुशील कुमार चला रहे थे। रविवार दोपहर अचानक उन्होंने गुरुकुल आश्रम के सामने से कार को सिराथू की ओर मुड़वा दिया। इससे कानपुर की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी व लालमणि मौर्य को चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी तरह संयारा मोड़ के समीप केसरिया निवासी राकेश निर्मल की बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में राकेश निर्मल व उसके साथ बाइक में बैठे रहे दस वर्षीय मोहित व 12 वर्षीय आरती घायल हो गई। तीनों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद टक्कर मारने वाला युवक बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed