फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   canteen woner

कैंटीन संचालक को बदमाशों ने लूटा

Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
canteen woner
crime
सदर कोतवाली के आश्रम पद्धति स्कूल भरसवां के कैंटीन संचालक को गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने कैंटीन संचालक से तमंचा सटाकर 80 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ सदर ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


  मंझनपुर कस्बा निवासी उमेश कुमार विश्वकर्मा ने भरसवा स्थित आश्रम पद्धति स्कूल की कैंटीन को ठेके पर ले रखा है। बृहस्पतिवार की दोपहर कैंटीन का संचालक शुभम मंझनपुर से 80 हजार रुपये लेकर कैंटीन जा रहा था। शुभम मजदूर व दूध वाले को रुपया देने जा रहा था। शुभम जैसे ही कोटिया का पुरवा गांव के समीप पहुंचा तभी फोन की घंटी बज गई। इस पर वह बाइक रोककर फोन से वार्ता करने लगा। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवक कनपटी पर तमंचा सटा दिए।
विज्ञापन


इसके बाद रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। जब तक वह शोर मचाता बदमाश भाग निकले थे। उधर दिनदहाडे़ हुई 80 हजार रुपये लूट की खबर मिलते ही सीओ सिटी रमाकांत यादव मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद सीओ ने पीड़ित से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू करा दी है। दोपहर हुई सनसनीखेज वारदात से दिनभर इलाके में सनसनी फैल गई। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed