फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Burn the effigy of PM trapped in the Congress

पीएम का पुतला फूंकने में फंसे कांग्रेसी

Fri, 24 Jul 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 24 Jul 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। किसानों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंकना कांग्रेसियों को महंगा पड़ा। बिना अनुमति प्रदर्शन और पीएम का पुतला जलाने के मामले में बुधवार रात मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत सात नामजद और 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों को भरपूर मदद नहीं दिए जाने, मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले और ललित प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को मुद्दा बनाकर बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कौशाम्बी में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान मंझनपुर, चरवा, कड़ा, भरवारी, सिराथू, पिंडरा आदि कई स्थानों पर प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया गया था।
विज्ञापन


मंझनपुर चौराहे पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुआई में जुलूस निकालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने के मामले में कांग्रेसी फंस गए हैं। देर रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंझनपुर एसओ ने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने और पीएम का पुतला जलाने के आरोप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम,  जिला प्रभारी मनीष मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, शिवमूर्ति तिवारी, रमेश पांडेय, लाला पांडेय, पप्पू मिश्र और 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed