फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   burn death in puramufti

पत्नी, तीन बेटियों को पेट्रोल डाल फूंका, मौत

Fri, 18 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
burn death in puramufti
बिलखते हुए परिजन
पुरामुफ्ती के बिगहा गांव के एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात घर में सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिससे उनकी मौत हो गई।। आधी रात को दिल दहलाने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद वह भागा नहीं। खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, युवती, उसकी बेटियों की चीखें सुन और आग की लपटें, धुएं का गुबार देख परिवार के अन्य सदस्यों, ग्रामीणों के होश उड़ गए। मौके का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर पुलिस के साथ अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की छानबीन की। गुस्से में हैवान बने युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र का बिहका गांव निवासी कंचन रैदास (35) राजगीर है। बताया जाता है कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे उसने सो रही पत्नी गौरी देवी (32) और तीनों बेटियों तरना (11), तन्नू (9), सिरसा (6) के ऊपर पेट्रोल और मिट्टी का तेल उडे़लकर उन्हें जिंदा जला दिया। पत्नी और तीनों बेटियों को जिंदा जलाने के बाद उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद किया और खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। कंचन के मुंह से पत्नी, बेटियों को जिंदा जलाकर मार डालने की बात सुनकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। एसओ फोर्स लेकर तत्काल उसके साथ गांव पहुंचे। साथ ही घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। वहीं युवती, उसकी बेटियों की चीखें, घर से उठती लपटें और धुएं का गुबार देखकर परिवार के अन्य सदस्यों, गांववालों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब युवती और उसकी बेटियों को जलते देखा तो उनकी रूह कांप गई । पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। जब तक आग बुझ पाती। तीनों बेटियों की जलने से मौत हो चुकी थी। जबकि विवाहिता की सांसें चल रहीं थीं। पुलिस और परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में युवती की भी सांसें थम गईं। मौके पर जांच के लिए पहुंचे एएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की पत्नी का चचेरे देवर से संबंध था। समझाने के बाद भी वह संबंध बनाए हुए थी। इसी से तंग आकर युवक ने इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पत्नी और तीन बेटियों को जिंदा जलाकर मारने के बाद खुद को पुलिस के हवाले करने वाले कंचन को अपनी करतूत पर कोई पश्चाताप नहीं है। उसने कहा कि वह बीवी की हरकतों से आजिज आ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed