फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bsc student

घर में कैद सिरफिरे छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
bsc student
crime
लौंगावा गांव में गुरुवार को बीएससी के सिरफिरे छात्र चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने घर के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरा गांव दहल गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची महेवाघाट थाने की पुलिस ने दो दीवार को काटकर बंदूक समेत युवक को कब्जे में लिया। इस दौरान युवक ने पुलिस पर ईट-पत्थर आदि खूब चलाए।
विज्ञापन


    महेवाघाट थाना क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायपुर में निजी गार्ड हैं। उनके पास दो नाली बंदूक है। राजेंद्र का बड़ा बेटा चंद्रप्रकाश त्रिपाठी उर्फ गुड्डू इलाहाबाद विश्वविद्यालय का बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। करीब एक महीने पहले चंद्रप्रकाश घर आया। घर आते ही वह अजीब हरकत करने लगा। अपने छोटे भाई सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, बहन गुड़िया, सीमा देवी की मार्कशीट जलाने के साथ ही पिता की बंदूक का लाइसेंस जलाने के साथ ही घर के सारे कीमती सामान तोड़फोड़ दिया। इससे पूरा परिवार परेशान था। गुरुवार की सुबह से ही चंद्रप्रकाश ने घर में तांडव शुरू किया तो पिता ने उसे आंगन से सटे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसी कमरे में उनकी दो नाली बंदूक व कारतूस का बेल्ट रखा था। चंद्रप्रकाश ने दोपहर बाद अचानक कमरे से फायरिंग शुरू कर दी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई। हिनौता पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र माली ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो उसने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद कमरे की दीवार तोड़ी गई तो वह बगल वाले कमरे में घुस गया। उसकी भी दीवार तोड़ी गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बंदूक व छात्र को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान युवक ने टूटी दीवाल के ईट भी पुलिस व मजदूरों पर चलाए। देर शाम करीब पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed