{"_id":"5c5f2442bdec220a742daf07","slug":"breaking-in-hospital-after-the-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा
Sun, 10 Feb 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली के गड़रियन के पुरवा के पास शनिवार को स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्कार्पियो सवार लोगों ने ग्रामीणों संग अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया। पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर भाग गए। मौके पर मिली स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवली के छोटी बसोहनी गांव का केयर सिंह (23) चरवा के घोसी निवासी अपने साले विक्रम सिंह (21) के साथ शनिवार को कस्बा स्थित निजी गेस्ट हाउस में आयोजित शादी में शामिल होने आ रहे थे। रास्ते में गड़रियन का पुरवा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। मौके पर रहे स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो को पकड़ लिया। उसी वाहन से घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी होते ही स्कार्पियो सवार लोगों के परिजन दर्जनों ग्रामीणों संग लाठी-डंडा से लैश होकर अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सभी ने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। भनक लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।