{"_id":"573f56cf4f1c1b0014ac7079","slug":"boy-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गिरी दीवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर गिरी दीवार, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक दीवार के मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में लोगों ने युवक को मलबेे से निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का रहने वाला भगवानदीन (42) पुत्र बलदेव किसान है। शुक्रवार को वह घर पर जर्जर मिट्टी की दीवार को गिरा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान दीवार भरभराकर युवक के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से युवक मलबे में दब गया। युवक की चीख पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह युवक को मलबे से निकालते हुए घर-परिवार के लोग नजदीकी अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।