फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy eat poison

युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
boy eat poison
crime
पिपरी थाना क्षेत्र के मेड़वारा गांव के एक युवक ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक युवक की बिगड़ती हालत देख घर वालों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के मेड़वारा गांव का निवासी उमेश कुमार (22) पुत्र देवीदीन किसान था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे फटकार दिया। इसके बाद वह कमरे में पहुंचा और जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक युवक की हालत बिगड़ी देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में घर वाले युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए। दोपहर में युवक की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। चर्चा है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed