{"_id":"5740b8384f1c1b0014ac7c96","slug":"boy-death-in-rever","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में समाया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना में समाया युवक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कटरी यमुना घाट पर शनिवार की दोपहर एक युवक नदी में समा गया। युवक चांदेराई गांव का रहने वाला था। वह सुबह गांव से कलश विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन, पूजन के दौरान वह अचानक गहरे पानी में समा गया। युवक को नदी में डूबता देख अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर घंटों नदी में तलाशते रहे, पर उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। युवक के नदी में डूबने से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चांदेराई गांव निवासी छोटका के घर साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। भागवत कथा समापन के बाद शनिवार को गांव के लोग कलश लेकर विसर्जन के लिए कटरी यमुना घाट पर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि कलश विसर्जन के दौरान साथ रहा पिंकू (21) पुत्र अशीष सिंह गहरे पानी में चला गया। युवक को नदी में समाता देख घाट पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। यमुना घाट पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर शाम तक नदी में युवक को खोजने के लिए गोता लगाते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। युवक के नदी में डूबने के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।