फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy crime

घर के दरिंदों से कैसे निपटें बहू-बेटियां

Wed, 01 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
boy crime
crime
बहू-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। न घर के भीतर न ही घर के बाहर। बाहर शोहदों से खतरा है तो घर के भीतर अपनों की दरिंदगी ने बहू-बेटियां को दहशत में डाल दिया है। अपने-पराए का मतलब खत्म हो चुका है। हैवानियत की बढ़ती घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है। शराब के नशे में धुत पति ने बीवी को दोस्त के हवाले कर दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। वहीं चचेरे भाई ने बहन की आबरू पर हाथ डाल दिया। इस तरह की शिकायतों में इजाफा हुआ है। पुलिस अधिकारी भी इन घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। शिकायतों पर अफसरों ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है, ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके, लेकिन घटनाएं हैं कि थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


केस 1
शराबी युवक ने दोस्त को सौंप दी बीवी
 कोतवाली इलाके के एक गांव में ब्याही युवती को उसके शौहर ने शराब के नशे में दोस्त के हवाले कर दिया। कहा कि मेरे साथी को खुश करो वरना मैं तुम्हें घर से निकाल दूंगा। शराबी पति की जिद के आगे बेबस युवती आबरू बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग आए तो उसकी आबरू बची। दूसरे दिन दोस्त की ख्वाहिश नहीं पूरी होने पर शौहर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


केस 2
चचेरे भाई ने मासूम से किया मनमानी का प्रयास
 सैनी इलाके की छह वर्षीय बच्ची के साथ चचेरे भाई ने मनमानी का प्रयास किया। दो दिन पहले बहाने से बच्ची को घर बुलाकर युवक ने अश्लील हरकत की। बच्ची के विरोध करने पर उसे डांटकर भगा दिया। घर पहुंची मासूम ने चचेरे भाई की करतूत परिजनों को बताई तो वह आगबबूला हो गए। इसके बाद परिवार के लोग उलाहना देने घर पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मंगलवार को पीड़ित परिवार के पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 3
खेत गई विवाहिता की पड़ोसी ने लूटी अस्मत
 सरायअकिल इलाके में सोमवार की शाम खेत की ओर गई विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। विवाहिता को अकेली देख दरिंदे ने उसकी आबरू लूट ली। मनमानी करने के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर पहुंची विवाहिता ने पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताई तो उनके पैराें तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 डायल योजना लागू है। इसके अलावा जिले की सभी थानों की पुलिस सूचना मिलते ही कार्रवाई कर रही है। इस तरह के मामलों में जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
वीके मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed