{"_id":"578a81f44f1c1b027d141076","slug":"bottel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोखराज में पकड़ी गई 950 बोतल शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोखराज में पकड़ी गई 950 बोतल शराब
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज पुलिस ने शुक्रवार की रात कसिया पश्चिम गांव के समीप से कार में लदी 20 पेटी देसी मदिरा बरामद किया है। प्रतापगढ़ से मदिरा की खेप दोआबा में खपाने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस को देख सड़क किनारे खड़ी कार में से दो लोग भाग निकले। पुलिस ने कार में लदी 20 पेटी देशी मदिरा बरामद कर लिखा पढ़ी कर दी है। पुलिस गोरखधंधे में संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।
कोखराज पुलिस रात में गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दिया कि कार से देसी मदिरा की खेप हाईवे के रास्ते इलाके में आ रही है।
शराब तस्करी की भनक लगते ही पुलिस ने कसिया पश्चिम गांव के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गुजर रही कार पुलिस को देख कर रुकी और बैक कर वापस भागने लगी। जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने कार का पीछा कर लिया। पुलिस को पीछे आती देख उसमें बैठे लोग कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने कार से देसी मदिरा बरामद करते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि कार में कुल 20 पेटी शराब की लादी गई थी। जिसमें करीब 950 बोतल देसी शराब पकड़ी गई। जिसकी विभागीय कीमत करीब 90 हजार रुपये है।