फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bomb making

बारूद के ढेर पर बैठा कौशांबी

Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
दीवाली आते ही जिले के कई कस्बों व गांवों में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का कारोबार तेज हो गया है। दुकानदारों की डिमांड पर पटाखे बनाए जा रहे हैं। नियम कानून को धता बताकर पटाखा डंप किया गया है। इससे हादसा होने की संभावना है। इसके बावजूद पुलिस आंख मूंदकर बैठी है।
विज्ञापन


   जिले में सरायअकिल, देवीगंज, मनौरी, भरवारी के अलावा अल्लीपुर में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पटाखा बनाया जाता है। सरायअकिल में कई बार अवैध पटाखा बनाने वालों के यहां धमाका भी हो चुका है। इसमें कई जानें भी जा चुकी हैं। इसके बाद भी यह अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ। दीवाली आते ही कारोबारियों ने अवैध तरीके से बारूद व अन्य सामग्री मंगाकर पटाखा बनाना शुरू कर दिया है। इन अवैध कारोबारियों के संपर्क में अस्थायी लाइसेंस पर पटाखा बेचने वाले दुकानदार रहते हैं।
विज्ञापन


अधिकांश दुकानदार इन्हीं से पटाखा खरीदते हैं। जोरदार आवाज में दगने वाले पटाखे इनको आर्डर देकर बनवाएं जाते हैं। पीस कमेटी की थानावार बैठक कर पुलिस अवैध कारोबार बंद कराने का दावा तो करती है, लेकिन कारोबारियों पर वह काबू नहीं पा रही है। गांव व कस्बों के भीतर पटाखा बनाए जाने से लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई ठंडी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के लिए बनवाए जाते हैं पटाखे
अवैध तरीके से पटाखा बनाने वाले कारोबारी युवाओं की डिमांड का पूरा ध्यान देते हैं। युवाओं की दिलचस्पी को देखते हुए वह तेज आवाज वाले पटाखे बनाते हैं। दीवाली के दिन युवाओं में आतिशबाजी को लेकर प्रतिस्पर्धा होती है। कोई किसी से पीछे न रहे, इसलिए तेज आवाज के पटाखों की खरीदारी लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed