फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bob karari

बीओबी करारी में भगदड़ से वृद्ध का टूटा पैर

Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
bob karari
crime
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा करारी में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी थी। गेट से परिचितों को ही प्रवेश देने पर ग्राहकों की गार्ड से कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इससे बैंक में भगदड़ हो गया। भीड़ से बचने के चक्कर में एक वृद्ध नाले में गिर गया। गहरे नाले में गिरने से वृद्ध का पैर टूट गया। घटना से गुस्साए ग्राहकों ने हंगामा करते हुए बैंक में ताला लगा दिया। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो करारी थाने की पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने बैंक का ताला खुलवाया।
विज्ञापन


    करारी थाना क्षेत्र के थांभा निवासी भैरो प्रसाद (65) बुधवार को रुपया निकालने बैंक आफ बड़ौदा की शाखा करारी गए थे। बैंक में खचाखच भीड़ थी। बैंक के गेट से दो-दो ग्राहक अंदर बुलाए जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ग्राहकों की बैंक के भीतर खड़े दो लोगों से कहासुनी हो गई। ग्राहकों का आरोप था कि उनके इशारे पर गेट से गार्ड ग्राहकों को अंदर बुलाता था, जबकि लाइन में लगे लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता था। इसी बात को लेकर ग्राहकों की कहासुनी हो गई। भीड़ ने जबरन भीतर घुसने का प्रयास किया तो गार्ड ने रोका। इसी बीच बैंक में भगदड़ मच गई। किसी की समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ। अचानक लोगों को भागता देख वृद्ध भैरो भी बाहर की ओर भागा।
विज्ञापन


किसी का धक्का लगने से वह नाले में गिर गया। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया। वृद्ध की चीख सुन लोग शांत हुए। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। ग्राहकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बैंक में बाहर से ताला बंद कर दिया और हंगामा काटना शुरू कर दिया। बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची करारी थाने की पुलिस ने घायल को करारी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्ध को परिजन अपने साथ किसी दूसरे अस्पताल ले गए। उधर बैंक के बाहर हो रहे हंगामे को किसी तरह करारी कोतवाल जेपी राय ने शांत कराया। मामले में बैंक मैनेजर विश्वनाथ प्रसाद का कहना है कि वह रिकवरी के लिए फील्ड में गए थे। बैंक के अंदर क्या हुआ, उन्हें कुछ नहीं जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दलालों को लेकर भड़का था ग्राहकों का गुस्सा
 नोटबंदी के बाद से ही बीओबी की शाखा करारी की हालत बदतर है। इस बैंक में प्रतिदिन भारी भीड़ लगती है। बैंक में सक्रिय दो दलालों को लेकर ग्राहकों में वृद्ध के नाले में गिरने के बाद गुस्सा भड़का था। ग्राहकों का कहना है कि ये दलाल नोटबंदी के बाद से इस बैंक में सक्रिय हैं। हर दिन यह बैंक के भीतर रहते हैं। इस संबंध में बैंक कर्मी इनसे सवाल-जवाब नहीं करते हैं। इन्हीं के इशारे पर ही लोगों को गार्ड बैंक के अंदर प्रवेश देता है। बैंक मैनेजर का कहना है कि ग्राहकों का आरोप झूठा है।

एटीएम न होने पर बैंक से निकाले गए ग्राहक
भरवारी के एक बैंक से बुधवार को कई ग्राहकों को एटीएम न लेने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विरोध करने पर उनसे अभद्रता भी की गई। इससे ग्राहकों में गुस्सा है।

  बुधवार को भरवारी में स्थित एक बैंक में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी थी। इनमें से कई ग्राहक ऐसे थे, जिन्होंने एटीएम कार्ड नहीं लिया था। ऐसे ग्राहकों को चिह्नित कर बैंक कर्मियों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया। इससे ग्राहक भड़क गए। उन्होंने विरोध कर दिया तो बैंक के गार्ड उनके साथ सख्ती से पेश आए। इसको लेकर तीखी नोंकझोंक हुई। ग्राहकों का आरोप है कि उनके साथ स्टाफ ने अभद्रता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed