{"_id":"58addd3f4f1c1b2b69b255ef","slug":"block-leavel-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएलओ को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के सुरसेनी गांव के बीएलओ को मंगलवार की दोपहर प्रधानपति ने साथियों के साथ मिल बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया। दोपहर फोन कर उसे बहाने से घर बुलाकर पीटा गया। बीएलओ की तहरीर पर प्रधान पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सरायअकिल कोतवाली के हर्रायपुर (चित्तापुर) गांव निवासी सियाराम पुत्र मैकूलाल नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल सुरसेनी में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात है। इसके अलावा वह गांव का बीएलओ भी है। सोमवार को वह स्कूल पहुंच बीएलओ का कार्य कर रहा था। आरोप है कि दोपहर दो बजे प्रधान पति ज्ञानेन्द्र कुमार उर्फ कमीशन ने फोन करके राज नारायण के घर पर बुलाया। घर पहुंचने पर नाम काटने का आरोप लगाते हुए बीएलओ को कमरे में खींच ले गए।
इसके बाद बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंचा। घटना की जानकारी विभागीय अफसरों को दी। बुधवार की सुबह सरायअकिल थाने पहुंचकर सियाराम ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति ज्ञानेन्द्र कुमार, राजनारायण और विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।